08 अक्टूबर,2023
भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् के सामान्य प्रशासन प्रभाग द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 के तहत भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् के आवासीय परिसर कृषि विहार कॉलोनी में चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तु बनाना एवं कॉलोनी में स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम में श्री सुमित कुमार जिंदल, उप सचिव (सामान्य प्रशासन) मुख्य अतिथि तथा श्री संजय रस्तोगी, अवर सचिव(सम्पदा एवं अनुरक्षण अनुभाग) अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे |
विभिन्न प्रतियोगिताओ मे विजेताओ को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया |
श्री राजेन्द्र, प्रधान, कृषि विहार आवासीय कल्याण समिति और कॉलोनी के निवासियों ने भाग लिया |
Like on Facebook
Subscribe on Youtube
Follow on X X
Like on instagram