9 अप्रैल 2026, गोवा
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत माननीय संसदीय राजभाषा समिति (आलेख एवं साक्ष्य उप-समिति) द्वारा भाकृअनुप–केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (सीसीएआरआई), ओल्ड गोवा का आज सफलतापूर्वक निरीक्षण संपन्न किया गया। यह अवसर संस्थान में राजभाषा (हिंदी) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण रहा।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रवीण कुमार, निदेशक, भाकृअनुप-सीसीएआरआई, गोवा, ने संस्थान द्वारा राजभाषा (हिंदी) के कार्यान्वयन से संबंधित गतिविधियों का प्रभावी प्रस्तुतीकरण अध्यक्ष एवं सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। निदेशक ने प्रस्तुतीकरण में राजभाषा के प्रोत्साहन हेतु अपनाई गई विभिन्न पहलें, नीतिगत अनुपालन तथा संस्थान की कार्यप्रणाली के साथ-साथ संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों एवं प्रभावशाली पहलों को अत्यंत सारगर्भित तरीके से समिति के सामने प्रस्तुत किया।
समिति द्वारा संस्थान के राजभाषा कार्यों एवं समग्र प्रगति की सराहना की गई तथा भविष्य में राजभाषा के और अधिक प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
संस्थान की ओर से डॉ. कुमार ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उनके साथ डॉ. विनोद उबरहंडे, राजभाषा अधिकारी; श्रीमती श्रेया बर्वे एवं श्री आतिल अमन, सह-राजभाषा अधिकारी; तथा श्री विश्वास शर्मा, राजभाषा समन्वय समिति सदस्य उपस्थित रहे।
(भाकृअनुप–केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, ओल्ड गोवा)








Like on Facebook
Subscribe on Youtube
Follow on X X
Like on instagram