Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
ऊर्जा कुशल भाकृअनुप-सिरकॉट तथा बजाज स्मार्ट कॉटन सीड ड्रायर का उद्घाटन

9 अप्रैल, 2025, मुंबई

भाकृअनुप-केन्द्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, मुंबई द्वारा मेसर्स बजाज स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीएसआईएल), नागपुर के सहयोग से विकसित और डिजाइन किए गए पीपीपी मॉडल के तहत एक कॉम्पैक्ट, ऊर्जा-कुशल प्रत्यक्ष हीटिंग ‘कॉटन सीड ड्रायर’ का आज यहां उद्घाटन किया गया। जिनरी में कपास के बीजों को ऑनलाइन सुखाने के लिए डिज़ाइन किए गए इस ड्रायर में विशेष रूप से इंजीनियर किए गए कोलैप्सेबल माइल्ड स्टील बेल्ट हैं जो बीजों को ऊपर और नीचे से दो बार गर्म करते हैं जिससे एक समान और कुशल सुखाने को सुनिश्चित किया जाता है।

Energy Efficient ICAR-CIRCOT & Bajaj Smart Cottonseed Dryer Inaugurated

भाकृअनुप के उप-महानिदेशक (कृषि अभियांत्रिकी), डॉ. एस.एन. झा ने जिनरी अर्थात मेसर्स श्रीगोपाल रमेशकुमार सेल्स प्राइवेट लिमिटेड, मोहाली, नागपुर में स्थापित 7 डीटीएच क्षमता वाले नव स्थापित भाकृअनुप-सिरकॉट बजाज स्मार्ट कॉटन सीड ड्रायर का उद्घाटन किया।

ड्रायर नमी की मात्रा को 40% से घटाकर 9-10% करने में सक्षम है, यानी तेल निकालने के लिए आवश्यक इष्टतम नमी। ड्रायर की डिज़ाइन की गई हीटिंग क्षमता क्रमशः 5 और 7 टीपीएच क्षमता के लिए 9 और 12 लाख किलो कैलोरी/किग्रा है। कपास के बीजों में नमी को उचित स्तर तक कम करने से तेल की प्राप्ति में 2% की वृद्धि होती है और केक प्रोटीन की मात्रा में सुधार होता है।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, मुंबई)