Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाकृअनुप-एनआईबीएसएम के कार्यों की की समीक्षा

21 जनवरी, 2025, रायपुर

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री, श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायपुर के दौरे के दौरान भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान के प्रदर्शन की समीक्षा की। मंत्री जी ने संस्थान की शोध उपलब्धियों की सराहना की तथा भाकृअनुप-एनआईबीएसएम से कृषि में जैविक तनावों के लिए बुनियादी शोध कार्य पर ध्यान केन्द्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने सीमांत किसानों के लिए विभिन्न आउटरीच कार्यक्रमों के तहत किए गए कार्यों की भी सराहना की।

संयुक्त निदेशकों, प्रशासनिक एवं वित्त अधिकारियों के साथ बैठक में मंत्री जी ने पौधों की बीमारी निदान किट, जीनोम एडिटिंग और फसलों में जैविक तनाव के प्रबंधन में बायोएजेंट के उपयोग पर ध्यान केन्द्रित किया। उन्होंने कीटनाशकों की खपत को कम करने के लिए जैव-गहन कृषि में तेजी लाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

इससे पहले संयुक्त निदेशक, डॉ. अनिल दीक्षित ने संस्थान की उपलब्धियों तथा महत्वपूर्ण गतिविधियों का अवलोकन प्रस्तुत किया।

बैठक के दौरान सभी संयुक्त निदेशक, एसएओ, एफएओ और एओ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समन्वयन संयुक्त निदेशक, डॉ. पंकज शर्मा ने किया।

(स्रोत: भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान, छत्तीसगढ़)