Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-सीसीएआरआई, गोवा ने नस्ल पंजीकरण प्रमाण पत्र वितरण समारोह में लिया भाग

17 जनवरी, 2025, नई दिल्ली

भाकृअनुप-केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा ने आज राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में भाकृअनुप-राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, करनाल द्वारा आयोजित ‘नस्ल पंजीकरण प्रमाण पत्र वितरण समारोह’ में भाग लिया।

समारोह का उद्घाटन, डॉ. हिमांशु पाठक, सचिव (डेयर) एवं महानिदेशक (भाकृअनुप) ने किया।
पशुपालन आयुक्त, डॉ. अभिजीत मित्रा; भाकृअनुप के उप-महानिदेशक (पशु विज्ञान), डॉ. राघवेंद्र भट्टा; भाकृअनुप-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली के निदेशक, डॉ. त्रिवेणी दत्त; और भाकृअनुप-एनबीएजीआर, करनाल के निदेशक, डॉ. ए.के. मिश्रा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान, डॉ. उधवार संजयकुमार विट्ठलराव, एसएमएस (पशु विज्ञान), भाकृअनुप-केवीके, उत्तरी गोवा, भाकृअनुप-सीसीएआरआई, गोवा को गोवा की स्वदेशी मवेशी नस्ल श्वेता कपिला को आधिकारिक मान्यता देने के लिए पशु नस्ल पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। नस्ल को भाकृअनुप की नस्ल पंजीकरण समिति द्वारा अभिगम संख्या: INDIA

CATTLE_3500_SHWETAKAPILA_03048 के तहत पंजीकृत किया गया था।

यह उपलब्धि भारत में देशी पशुधन नस्लों के संरक्षण एवं मान्यता के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है, जिसमें गोवा की श्वेता कपिला नस्ल को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन डेटाबेस में दर्ज किया गया है। 

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा)