Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-राष्ट्रीय प्राकृतिक रेशा अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में “एक दिवसीय हिंदी प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला” का आयोजन

10 जून, 2025, कोलकाता

भाकृअनुप-राष्ट्रीय प्राकृतिक रेशा अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, कोलकाता में अप्रैल से जून, 2025 को समाप्‍त होने वाले तिमाही के लिए आज “एक दिवसीय हिंदी प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शिरकत की।

 

श्री सुजय दास, प्रभारी, हिंदी अनुभाग ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सत्र आरम्भ किया। इस दौरान श्री संजीव कुमार सिंह, सदस्य सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, कोलकाता (कार्यालय- 2) “राजभाषा एवं इसकी बोधगम्यता, विश्व एवं भारत की भाषाएं, सम्प्रेषण एवं भाषा-सम्प्रेषण, सम्प्रेषण/ संचार में बाधाएं एवं सम्प्रेषण/ संचार की बाधाओं को दूर करने के कुछ उपाय” इत्यादि विषयों  पर जानकारी साझा की।

सभी प्रतिभागियों ने पूरे सत्र में शांतिपूर्वक एवं उत्साह के साथ ज्ञानार्जन किया। कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागियों के प्रति श्री सुजय दास प्रभारी, हिंदी अनुभाग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला सम्पन्न हुई।

(स्रोतः भाकृअनुप-राष्ट्रीय प्राकृतिक रेशा अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, कोलकाता)