Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप डीम्ड यूनिवर्सिटी के निदेशकों एवं कुलपतियों ने शिक्षा नीति और इसके विकास पर चर्चा हेतु बैठक की

15 जनवरी, 2025, नई दिल्ली

नई शिक्षा नीति 2020 तथा इन विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा कार्यक्रम के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा के लिए अतिरिक्त सचिव (डेयर) एवं वित्तीय सलाहकार (भाकृअनुप), सुश्री अलका नांगिया अरोड़ा की अध्यक्षता में भाकृअनुप डीम्ड विश्वविद्यालयों के निदेशकों तथा कुलपतियों की एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भाकृअनुप के उप-महानिदेशक (शिक्षा), डॉ. आर.सी. अग्रवाल; डॉ. त्रिवेणी दत्त, निदेशक, भाकृअनुप-आईवीआरआई; डॉ. रविशंकर सी.एन., निदेशक, भाकृअनुप-सीआईएफई; और डॉ. धीर सिंह, निदेशक, भाकृअनुप-एनडीआरआई शामिल हुए।

चर्चा में, भाकृअनुप के डीम्ड विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के भविष्य और पूर्ण विकसित विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त करने के लिए आवश्यक कदमों पर ध्यान केन्द्रित किया गया। 

(स्रोत: भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली)