Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-अटारी, कोलकाता में हिंदी पखवाड़ा सफलतापूर्वक आयोजित

25 सितम्बर, 2025, कोलकाता

भाकृअनुप–कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी), कोलकाता ने उत्साहपूर्वक हिंदी पखवाड़ा (11 से 25 सितंबर) का आयोजन किया। इसका उद्देश्य, भारत सरकार के राजभाषा संवर्द्धन प्रयासों के अनुरूप, राष्ट्रीय गौरव एवं सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करना, विशेषकर युवाओं सहित विभिन्न वर्गों में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना था।

    

समापन सत्र में, डॉ. प्रदीप डे, निदेशक, भाकृअनुप–अटारी, कोलकाता, ने बताया हम सभी, जो सरकारी सेवा से जुड़े हैं, राजभाषा नियमों का अनुपालन करते हुए अपने दैनिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देकर न केवल संवैधानिक दायित्व निभा रहे हैं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बन रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया राष्ट्रीय एकता का सूत्रधार हिंदी भाषा, भारत की विविध भाषाओं के बीच एक सेतु का कार्य कर रही है।

इस पखवाड़ा के तहत संस्थान के सभी कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने तथा सक्रिय भागीदारी हेतु उन्हें आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों और परियोजना कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डॉ. एस.के. मंडल, प्रधान वैज्ञानिक, ने कार्यक्रम का संचालन किया।

(स्रोत: भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, कोलकाता)