Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
12 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने भाकृअनुप-आईएआरआई का किया दौरा

17 जनवरी, 2025, नई दिल्ली

विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित 81वें भारत को जानो कार्यक्रम में 12 देशों से शामिल 29 प्रतिभागी प्रतिनिधि ने आज यहां भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का दौरा किया।

भाकृअनुप-आईएआरआई के निदेशक, डॉ. चिरुकमल्ली श्रीनिवास राव ने खाद्यान्न की कमी से खाद्यान्न अधिशेष वाले देश में बदलने के लिए देश के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सामान्य रूप से भाकृअनुप और विशेष रूप से आईएआरआई के योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. राव ने कृषि क्षेत्र में वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियों और उन्हें दूर करने के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में भी बात की।

भाकृअनुप-आईएआरआई के संयुक्त निदेशक (अनुसंधान), डॉ. विश्वनाथन सी. ने संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न किस्म एवं गैर-किस्म प्रौद्योगिकियों पर प्रकाश डाला।

प्रतिनिधियों ने स्कूल समन्वयकों के साथ जीएम किस्मों की स्थिति, असमान प्रौद्योगिकी पहुंच पर एआई तथा सटीक खेती के प्रभाव और व्यापक रूप से शाकनाशी के उपयोग के स्वास्थ्य संबंधी निहितार्थ जैसे विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय फाइटोट्रॉन, प्लांट फेनोमिक्स सुविधा, एकीकृत कृषि प्रणाली मॉडल और संरक्षित खेती प्रौद्योगिकी केन्द्र का भी दौरा किया। 

(स्रोत: भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली)