11 दिसंबर, 2016, मंगलोर
डॉ. त्रिलोचन महापात्र, सचिव, डेयर एवं महानिदेशक, भाकृअनुप द्वारा भाकृअनुप – केन्द्रीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, अनुसंधान केन्द्र, मंगलोर का दौरा 11 दिसंबर, 2016 को किया गया।
इस अवसर पर अनुसंधान केन्द्र के स्टॉफ को संबोधित करते हुए डॉ. महापात्र ने क्षेत्र के तटीय मछुआरों द्वारा जारी प्रथाओं तथा लघु स्तरीय पिंजड़ा पालन प्रदर्शन के प्रभाव पर विश्लेषण तैयार करने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में डॉ. एम.जी. नायक, निदेशक, भाकृअनुप – राष्ट्रीय काजू अनुसंधान संस्थान, पुत्तुर ने भी भाग लिया।
डॉ. प्रतिभा रोहित, प्रभारी वैज्ञानिक ने अनुसंधान केन्द्र की प्रमुख उपलब्धियों तथा गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
(स्रोतः आईसीएआर – सीएमएफआरआई, अनुसंधान केन्द्र, मंगलोर)








Like on Facebook
Subscribe on Youtube
Follow on X X
Like on instagram