जल शक्ति अभियान के तहत किसान मेला का हुआ आयोजन
15 अगस्त, 2021, वाशिम, महाराष्ट्र
अगस्त से नवंबर, 2021 तक आयोजित किए जा रहे 'जल शक्ति अभियान' के उत्सव को चिह्नित करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, वाशिम, महाराष्ट्र ने आज मालेगांव ब्लॉक के गोद लिए गए गांव शिरसाला में 'किसान मेला-सह-जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन किया।
अपने संबोधन में प्रगतिशील किसान श्री नारायण इंगोले ने बतौर मुख्य अतिथि सूक्ष्म सिंचाई पर जोर दिया। उन्होंने 'अधिक फसल, प्रति बूँद तकनीक' और ‘मृदा जल संरक्षण’ के लिए उन्नत तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
