'किसानों के लिए वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन' पर आभासी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
27 अप्रैल, 2021, पुणे

कृषि विज्ञान केंद्र, नारायणगाँव, पुणे - II, महाराष्ट्र ने 27 से 29 अप्रैल, 2021 तक 'किसानों के लिए वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन' पर तीन दिवसीय आभासी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं हनी मिशन (NBHM) मिनी मिशन-I के सहयोग से आयोजित किया गया था।

