Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
फ्रिशप्रॉट डेटाबेस

10th September 2013, Barrackpore

fishport-01-10-09-2013केन्द्रीय अंतःस्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सीआईएफआरआई), बैरकपुर ने बायोमार्कर खोज और मूल्यांकन के लिए एक वृहद जैविक मत्स्य प्रोटोमिक डेटाबेस फिशप्रॉट तैयार किया है। इस डेटाबेस में विभिन्न मत्स्य प्रजातियों की सूचना दर्ज की गयी है। अभी इस फिशप्रॉट में आईएमसी कलता-कतला, नदीय कैटफिश स्पेराटा सिंघाला और स्पेराटा और के मसल्स प्रोटान और नदीय कैटफिश रीटा-रीटा के मसल्स और लैंस प्रोटोम, म्येरेल छेन्ना स्ट्रेटस के लीवर प्रोटाम और आईएमसी लेबियो-रोहिता के प्लाज्मा प्रोटोम की जानकारी उपलब्ध है।

फिशप्रॉट एक वेब आधारित डेटाबेस है। इसे। Apache, PHP और Mysql की ओपन सोर्स प्रौद्योगिकी से विकसित किया गया है। इसे NCBI, SWWISS PROT जैसी अन्य प्रोटोमिक और बायोइंफोमेटिक्स डेटाबेस और प्रोटोमिक सोसायटी जैसे SPS, BSPR और PSI (प्रोटोमिक सोसाइटी, इंडिया) से जोड़ा गया है।

इस डेटाबेस को नियमित रूप से अद्यतन किया जाता है। इसके लिए देखें http:/cifri.ernet.in/fishprot.html

(स्रोत: सीआईएफआरआई, बैरकपुर)

 

10 सितम्बर, 2013, बैरकपुर