This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-सीआईडब्ल्यूए, भुवनेश्वर में राष्ट्रीय महिला किसान दिवस का आयोजन

15 अक्टूबर, 2025, भुवनेश्वर

भाकृअनुप-केन्द्रीय कृषि महिला संस्थान, भुवनेश्वर ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के विस्तार प्रभाग के सहयोग से आज भारतीय कृषि में महिला किसानों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करने हेतु 'समृद्ध राष्ट्र के लिए महिला किसानों का सशक्तिकरण' विषय पर 'राष्ट्रीय महिला किसान दिवस' बड़े उत्साह के साथ मनाया।

इस कार्यक्रम में, श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, की वर्चुअल माध्यम से गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

Rashtriya Mahila Kisan Diwas Celebrated at ICAR-CIWA, Bhubaneswar

डॉ. राजबीर सिंह, उप-महानिदेशक (कृषि विस्तार), भाकृअनुप, ने अपने संबोधन में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने उत्पादकता और आजीविका बढ़ाने के लिए महिला-अनुकूल उपकरणों तथा लिंग-अनुकूल प्रौद्योगिकियों, कौशल विकास एवं संस्थागत समर्थन के माध्यम से महिला किसानों के विज्ञान-आधारित सशक्तिकरण पर जोर दिया।

डॉ. मृदुला देवी, निदेशक, भाकृअनुप-सीआईडब्ल्यूए, ने गणमान्य व्यक्तियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया और देश भर में महिला किसानों के लिए लैंगिक रूप से संवेदनशील प्रौद्योगिकियों, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों तथा आजीविका मॉडल विकसित करने में संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगे ज़ोर दिया कि यह समारोह ग्रामीण आजीविका में बदलाव लाने में उनकी कड़ी मेहनत, नवाचार तथा लचीलेपन को मान्यता देने का एक अवसर है।

इस कार्यक्रम में डॉ. बिमलेश मान, पूर्व सहायक महानिदेशक, भाकृअनुप, नई दिल्ली और "भारत की बाजरा रानी" श्रीमती रायमती घिउरिया भी उपस्थित थीं।

कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए कई प्रगतिशील महिला किसानों को सम्मानित किया गया। वैज्ञानिक फसल उत्पादन और पशुपालन पद्धतियों, प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों तथा पद्धतियों, किसानों को जीएसटी कटौती लाभ एवं किसान कल्याण योजनाओं जैसे प्रमुख विषयों पर केन्द्रित एक वैज्ञानिक-किसान संवाद सत्र का आयोजन किया गया।

Rashtriya Mahila Kisan Diwas Celebrated at ICAR-CIWA, Bhubaneswar

महिला किसान दिवस समारोह के अंतर्गत 'कृषि में शेषशक्ति' विषय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें लैंगिक रूप से संवेदनशील तकनीकों, नवीन महिला-अनुकूल कृषि उपकरणों और महिलाओं द्वारा संचालित कृषि उद्यमों को प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी में कृषि क्षेत्र की महिलाओं की उपलब्धियों एवं नवाचारों पर प्रकाश डाला गया और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ाने हेतु भाकृअनुप-सिवा द्वारा विकसित तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

इस समारोह में 250 से अधिक महिला किसानों, उद्यमियों, एफपीओ एवं स्वयं सहायता समूह सदस्यों के अलावा जनप्रतिनिधियों, छात्रों और संस्थान के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय कृषि में महिला संस्थान, भुवनेश्वर)