केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गोवा में भाकृअनुप-सीसीएआरआई की प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का किया दौरा

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गोवा में भाकृअनुप-सीसीएआरआई की प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का किया दौरा

2 अक्टूबर, 2026, गोवा

भाकृअनुप-केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा ने 2 अक्टूबर, 2026 को गोवा सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत दिवस 2026 कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम 15 दिवसीय स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के समापन के अवसर पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण श्रमिक सम्मान था, जिसका आयोजन स्वच्छता और साफ-सफाई बनाए रखने में समर्पित योगदान के लिए सफाई मित्रों को पहचान देने और सम्मानित करने के लिए किया गया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाकृअनुप-सीसीएआरआई के सफाई मित्रों को उनकी महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए शॉल, पुष्पगुच्छ और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।

Union Agriculture Minister Shri Shivraj Singh Chouhan Felicitates Safai Mitras of ICAR-CCARI, Goa on Swachh Bharat Diwas

सफाई मित्र पूरे वर्ष स्वच्छ, साफ-सुथरे और स्वस्थ परिसर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वच्छता और साफ-सफाई के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए संस्थान के प्रयासों के अभिन्न अंग के रूप में उनके योगदान को मान्यता दी गई।

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के तहत भाकृअनुप-सीसीएआरआई की भागीदारी और प्रयासों की सराहना की। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री श्रीपाद येसो नाईक, राज्यसभा सदस्य श्री सदानंद शेट तानावड़े और भाकृअनुप के उप-महानिदेशक, डॉ. ए.के. नायक ने भी इस अवसर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम ने स्वच्छता, सेवा और श्रमिक सम्मान की भावना को रेखांकित किया तथा स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने में सफाई मित्रों के अमूल्य योगदान को मान्यता दी।

कार्यक्रम का आयोजन भाकृअनुप-सीसीएआरआई के निदेशक डॉ. परवीन कुमार के नेतृत्व में संस्थान की मिशन स्वच्छता 365 टीम के समर्पित सहयोग से किया गया।

(स्रोत: भाकृअनुप–केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा)

×