गुणवत्ता परिषद् भारत और भाकृअनुप-राष्ट्रीय शूकर अनुसंधान केन्द्र ने एनएबीएल प्रत्यायन जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए हाथ मिलाया

गुणवत्ता परिषद् भारत और भाकृअनुप-राष्ट्रीय शूकर अनुसंधान केन्द्र ने एनएबीएल प्रत्यायन जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए हाथ मिलाया

30 सितंबर, 2026, रानी, गुवाहाटी

भाकृअनुप-राष्ट्रीय शूकर अनुसंधान केन्द्र, रानी, गुवाहाटी, ने गुणवत्ता परिषद् भारत के सहयोग से 30 सितंबर 2026 को एनएबीएल क्यूसीआई गुणवत्तायात्रा के तहत “एनएबीएल प्रत्यायन और इसके लाभ” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

Quality Council of India and ICAR-NRC on Pig join hands to promote NABL Accreditation Awareness

कार्यक्रम का समन्वय डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, निदेशक, भाकृअनुप-राष्ट्रीय शूकर अनुसंधान केन्द्र, ने किया। तकनीकी सत्रों में एनएबीएल परीक्षण एवं अंशांकन प्रक्रिया, आईएसओ/आईईसी 17025:2017 का अवलोकन, प्रत्यायन प्रक्रियाओं और एनएबीएल दस्तावेजीकरण को शामिल किया गया। प्रश्न एवं उत्तर सत्र ने प्रतिभागियों को प्रयोगशाला प्रत्यायन के विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट करने का अवसर प्रदान किया।

Quality Council of India and ICAR-NRC on Pig join hands to promote NABL Accreditation Awareness

कार्यक्रम में गुवाहाटी और इसके आसपास के 15 शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाले 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें भाकृअनुप संस्थान, कॉटन यूनिवर्सिटी, एनआईपीईआर गुवाहाटी, गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज, असम इंजीनियरिंग कॉलेज, असम डाउन टाउन यूनिवर्सिटी, असम डॉन बॉस्को यूनिवर्सिटी, आर्य विद्यापीठ कॉलेज और हांडिक गर्ल्स कॉलेज शामिल थे।

(स्रोत: भाकृअनुप-राष्ट्रीय शूकर अनुसंधान केंद्र, रानी, गुवाहाटी)

×