भारत का अमृत महोत्सव में 'हर मेड़ पर पेड़' विषय पर सामूहिक वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम अभियान
16 जुलाई, 2021, पोर्ट ब्लेयर
भाकृअनुप-केंद्रीय द्वीपीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ने आज भाकृअनुप के 93वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 'हर मेड़ पर पेड़' विषय पर सामूहिक वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम अभियान का आयोजन किया।
अपने संबोधन में, डॉ. एकनाथ बी. चाकुरकर, निदेशक, भाकृअनुप-सीआईएआरआई, पोर्ट ब्लेयर ने कृषि-बागवानी-मत्स्य-पशुपालन में तकनीकी बैकस्टॉपिंग प्रदान करने में संस्थान की भूमिका पर प्रकाश डाला, जो बेहतर आजीविका के लिए किसानों की आय को दोगुना करने में सक्षम बनाता है।
इस अवसर पर अंडमान कोकुम, अंडमान काउ फल, आर्टोकार्पुप्डेंक्यूलिस (जंगली कटहल), गार्सिनिया सेलेबिका (निकोबार मैंगोस्टीन), संतरा काउ फल-रेयर के अलावा केला, आँवला, अमरूद, खट्टा फल, बिलिंबी, वेस्ट इंडियन चेरी, चीकू, ब्रेड फ्रूट, ब्रेड नट आदि स्थानिक पौधों को मिलाकर लगभग 650 पौधे लगाए गए।
यह कार्यक्रम भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'भारत का अमृत महोत्सव' के एक भाग के रूप में आयोजित किया गया था।
(भाकृअनुप-केंद्रीय द्वीपीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह)