भाकृअनुप-क्रिडा, हैदराबाद ने जनजातीय उप-योजना (टीएसपी) के तहत किसान-वैज्ञानिक संवाद बैठक और केंद्रित समूह चर्चा (एफजीडी) का किया आयोजन

भाकृअनुप-क्रिडा, हैदराबाद ने जनजातीय उप-योजना (टीएसपी) के तहत किसान-वैज्ञानिक संवाद बैठक और केंद्रित समूह चर्चा (एफजीडी) का किया आयोजन

30 सितंबर, 2026, हैदराबाद

भाकृअनुप-केन्द्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान (भाकृअनुप-क्रिडा), हैदराबाद, के वैज्ञानिकों की एक टीम ने जनजातीय उप-योजना (टीएसपी) के तहत 29–30 सितंबर, 2026 को तेलंगाना के आदिलाबाद जिले का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य खरीफ हस्तक्षेपों की निगरानी करना और TSP के तहत रबी हस्तक्षेपों को अंतिम रूप देना था।

ICAR-CRIDA, Hyderabad Organized Farmer-Scientist Interface Meeting and Focused Group Discussion (FGD) under Tribal Sub-Plan (TSP)

29 सितंबर को टीम ने हस्तक्षेपों की निगरानी के लिए कुछ लाभार्थी किसानों के खेतों का दौरा किया। 30 सितंबर 2026 को रबी हस्तक्षेपों को अंतिम रूप देने और प्रशिक्षण की आवश्यकताओं की पहचान करने के लिए अरकापल्ली गांव में एक केंद्रित समूह चर्चा (एफजीडी) आयोजित की गई।

ICAR-CRIDA, Hyderabad Organized Farmer-Scientist Interface Meeting and Focused Group Discussion (FGD) under Tribal Sub-Plan (TSP)

किसानों को समूह गठन और कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएचसी) की स्थापना के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए एक किसान-वैज्ञानिक संवाद बैठक भी आयोजित की गई। दौरे के दौरान टीम ने व्यक्तिगत किसानों को मैनुअल वीडर और मिनरल लिक जैसे इनपुट तथा किसान समूहों को पोल्ट्री केज वितरित किए।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद)

×