ओलम्पिक खिलाड़ी सायना नेहवाल को आईसीएआर की ओर से बधाई

Ms SAINA NEHWALसायना नेहवाल ने शटल बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में ओलंपिक कांस्य पदक जीतकर भारत का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। आईसीएआर परिवार सायना के शानदार करियर की इस सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि पर हर्षित और गौरवान्वित महसूस कर रहा है। धैर्य और एकाग्रता की एक मिसाल, सायना देश के युवाओं के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण हैं। सायना प्रधान वैज्ञानिक डॉ. हरवीर सिंह, (कृषि कीटविज्ञान), हैदराबाद स्थित तिलहन अनुसंधान निदेशालय की पुत्री हैं। सायना को एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के रुप में स्थापित करने के लिए परिवार द्वारा दिया गया समर्थन और सहयोग प्रशंसनीय है। हम इस खेल में शानदार एवं उत्कृष्ट अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए नेहवाल परिवार को हार्दिक बधाई देते हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद परिवार इस शानदार प्रदर्शन के लिए सायना का सम्मान करता है।

आशा है कि सायना सरीखे ओलम्पियन भविष्य में प्रदर्शन की उच्च चोटियों को छुएंगे और शीर्ष स्थान हासिल करेंगे जिसपर हर भारतीय गर्व करेगा।

(Source: ADG (PP), ICAR)