आईसीएआर स्थापना दिवस पर हिन्दी शोध पत्रिका ‘कृषिका’ का विमोचन

नई दिल्ली, 16 जुलाई 2012

आईसीएआर स्थापना दिवस पर हिन्दी शोध पत्रिका 'कृषिका' का विमोचनभारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, भारत के पूर्व राष्ट्रपति ने हिंदी भाषा में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की पहली शोध पत्रिका ‘कृषिका’ का विमोचन किया। इसका विमोचन आईसीएआर के 84वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर 16 जुलाई को किया गया। कृषिका एक अर्ध वार्षिक पत्रिका है जो कृषि तथा अन्य संबंधित विषयों पर चल रहे अनुसंधानों को प्रस्तुत करती है। कृषिका के पहले अंक में फसल विज्ञान, बागवानी, जल संसाधन, जैव प्रौद्योगिकी एवं अन्य महत्वपूर्ण संबंधित विषयों पर समीक्षात्मक शोध लेख दिए गए हैं।

(स्रोत- एनएआईपी मास मीडिया परियोजना, कृषि ज्ञान प्रबंध निदेशालय, आईसीएआर)